मुशहरी: बथना गांव स्थित एक स्कूल के परिसर में मिला वृद्ध का शव
अहियापुर थाना क्षेत्र के बथना गांव स्थित एक स्कूल के परिसर में एक वृद्ध का शव मिला है इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया शव की पहचान नहीं हो सकी है ।अहियापुर थाना अध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि सूचना मिली की बथना गांव स्थित एक स्कूल परिसर में वृद्ध का शव पड़ा है कई वर्षों से यह स्कूल बंद है।