कोडरमा: प्रेरणा शाखा की नई कार्यकारिणी गठित, आकृति चौधरी बनीं अध्यक्ष, 2 विद्यालयों में लगेंगे वाटर कूलर
समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय मारवाड़ी युवा मंच कि प्रेरणा शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन श्री अग्रसेन भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सारिका लड्ढा ने की और कहा कि 2 वर्षों में जिस तरह सदस्यों ने तन, मन और धन से सहयोग किया इसके लिए आभार प्रकट करती हूं, और नई टीम को भी इसी तरह का सहयोग करेंगे यह आशा करती हूं।