पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के चकमका गांव में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट, 3 लोग झुलसे, GMCH में भर्ती
Purnea East, Purnia | Jun 17, 2026
पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र के चकमका गांव में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर विस्फोट होने से एक ही परिवार के 3 लोग झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि घर की दीवारें तक क्षतिग्रस्त हो गईं.घायलों में चकमका गांव निवासी मो. सलीम, मो. इस्राइल और मो. शमसाद शामिल हैं।स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को तुरंत GMCH पहुंचाया गया। जहां तीनों घायलों का इलाज जारी है