आरा: बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव में एक छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Arrah, Bhojpur | Jan 28, 2024 भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव में रविवार की दोपहर एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी के अनुसार मृत छात्रा बड़हरा थाना क्षेत्र के कोल्हरामपुर गांव निवासी रवि शंकर साह की बेटी है