प्रयागराज: माहे मोहर्रम की सातवीं पर परंपरा के अनुसार निकाला गया दुलदुल का जुलूस,लोगों ने घोड़े के नीचे से निकलकर मांगी मन्नत
प्रयागराज में माहे मोहर्रम के दौरान आज रविवार को सातवीं तारीख पर सन 1836 से कायम दुलदुल का गस्ती जुलूस पान दरीबा इमामबाड़ा सफदर अली बेग से निकाला गया।मन्नती दुलदुल पर सैकड़ो वर्षों से चल रही परंपरा का निर्वहन करते हुए शिया समुदाय की महिलाओं ने इस्तकबाल किया।इस दौरान सभी समुदाय की महिलाओं ने अपने बच्चों को दुलदुल घोड़े के नीचे से निकाल कर मन्नते मांगी।