प्रयागराज: माहे मोहर्रम के 7वीं पर तिरंगा लेकर शान- ए - शौकत के साथ नीम सराय गयासुद्दीनपुर का निकाला गया आलम
कर्बला के शहीदों की याद में मेहंदी- ताजिया उठाने का सिलसिला लगातार शुरू है,मातम - मजलिस के बीच मेहंदी को कंधा देने वालों की भीड़ उमड़ रही है, हर साल की तरह माहे मोहर्रम के सातवीं तारीख पर नीम सराय गयासुद्दीनपुर का आलम युवाओं द्वारा तिरंगा लेकर पूरी शान- ए- शौकत तथा पाबंदी के साथ निकल गया, इस दौरान विभिन्न रास्ते से होते हुए काफ़िला बड़ा ताजिया पहुंचा है।