प्रयागराज: महाकुंभ 2025 से पहले नैनी का यमुना पुल दबा,अफसरों की बढ़ी टेंशन
प्रयागराज के नैनी में यमुना पर बने पुल के दबने का मामला सामने सामने आया है।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सेतु यानी न्यू यमुना पुल दबने के कारण हर रोज घंटों जाम लग रहा है। लोगों को पुल पार करने में घंटो का समय लग रहा है।भारी वाहनों के दबाव के कारण के पुल का एक हिस्सा दब गया।।एक्सपेंशन जॉइंट के पास बड़ा गड्ढा हो गया है।