सिवनी: मुंगवानी मंडल के गांवों का विधायक दिनेश राय ने किया दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा
Seoni, Seoni | Jun 13, 2026 सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुंगवानी मंडल के विभिन्न गांवों का दौरा कर निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। शनिवार को इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया।