रामगढ़ शेखावटी: पालास गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, मामला कराया दर्ज
पालास गांव के पास अज्ञात वाहन के द्वारा एक बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए चूरू रेफर किया गया है। इस संबंध में घायल के परिजनों की ओर से बुधवार को रामगढ़ शेखावाटी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।