रामगढ़ शेखावटी: मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर विद्युत विभाग की ओर से चलाया गया सफाई अभियान तारों पर से हटाए कपड़े
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी कस्बे में मुख्य बाजार सहित कई स्थानों पर आज विद्युत विभाग की ओर से सफाई अभियान चलाकर विद्युत तारों पर से टांगे गए खराब कपड़ों को हटाया गया। गौरतलब है कि होली के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने होली खेलते हुए फटे हुए कपड़ों को विद्युत के तारों पर टांग दिया था जिससे दुर्घटना होने की आशंका बन गई थी।