पटना ग्रामीण: कदमकुआं से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, पाकिस्तानी साइबर अपराधियों से है कनेक्शन
कटिहार पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाई की है। पुलिस ने पटना के कदमकुआं से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से विभिन्न बैंकों के 16 एटीएम कार्ड, 8000 रुपए नगद, 6 मोबाइल, दो सोने की अंगूठी और चांदी का चेन बरामद किया गया है। साइबर थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि इन दोनों अपराधियों का पाकिस्तानी साइबर अपराधियों से संपर्क है।