परसिया: पेंचवेली स्कूल सीएम राइस में हुआ योग दिवस का आयोजन, योगाभ्यास कर योग का महत्व बताया
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पेंचवेली स्कूल में रविवार 7 बजे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया , एसडीएम शुभम यादव, तहसीलदार, सुनैना ब्रम्हे, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अरुण कपूर, जिला पंचायत सदस्य अरुण यदुवंशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।