इंदौर: बीएसएफ मैदान पर नव आरक्षकों का शपथ परेड आयोजित, 490 नव आरक्षकों ने ली शपथ
Indore, Indore | Oct 14, 2024 इंदौर में सीमा सुरक्षा बल के सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, इंदौर में नव आरक्षक बैच संख्या 198 एवं 199 के कुल 490 नव आरक्षको की शपथ परेड का आयोजन किया गया। उपरोक्त बैच का शपथ परेड संस्थान के परेड ग्राउंड पर सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि राम प्रसाद मीणा विशेष महानिदेशक ने परेड की सलामी ली। इस परेड में सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर देश शपथ ली।