राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने लापता लड़की को खोज लिया है। 1 दिसंबर को एसडीओपी दीपा डोडवे ने बताया, 19 जुलाई 2025 से लापता लड़की के पिता ने 23 जुलाई को रिपोर्ट की। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत विशेष जांच, तकनीकी विश्लेषण किया। गुजरात के भुज जिले में लड़की के होने पर बीते रोज दस्तयाब किया। बाल कल्याण समिति में पेश कर 1 दिसंबर को परिजनों को सौंप दिया है।