सोहागपुर: सोहागपुर थाने के पास अवैध रेत वाहन की चपेट में आने से चौकीदार की दर्दनाक मौत, पुलिस ने की शिनाख्त
सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहागपुर थाने के पास में अवैध रेत परिवहन के कारण एक दर्दनाक हादसा शुक्रवार की देर रात हुआ। बताया गया है कि बैजनाथ सिंह के प्लॉट में चौकीदारी कर रहे 40 वर्षीय अशोक कुमार कहार (बर्मन) रात में सो रहे थे, तभी रेत डंप करने आया एक छोटा ट्रक उनके ऊपर चढ़ गया। घटना में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई।