गुना सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना जिले में विकास कार्यों की 16 अक्टूबर को वर्चुअल समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर एसपी के साथ विधायक और जन प्रतिनिधि शामिल हुए। सिंधिया ने गुना में प्रवेश द्वार सड़क चौड़ीकरण ऑक्सीजन पार्क माधव वाटिका सेल्फी प्वाइंट गुनिया नदी विकास पर्यटन जल क्रीड़ा परियोजना सहित अन्य प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्देश दिए।