धार: आबकारी विभाग ने ग्राम बगड़ी में आयशर वाहन से अवैध शराब ज़ब्त की
Dhar, Dhar | Nov 21, 2025 आबकारी विभाग ने ग्राम बगड़ी में आयशर वाहन से अवैध शराब जप्त की।आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम बगड़ी में अवैध शराब परिवहन और विक्रय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से सूचना मिलने पर बगड़ी-मानपुर मार्ग पर खड़े आयशर वाहन की तलाशी लेने पर देशी प्लेन मदिरा की 8 पेटी, 5 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की और 8 गोआ व्हिस्की, कुल 188.72 बल्क लीटर शराब जप्त की गई।