धार: भाजपा के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश मांडू पहुंचे, चतुर्भुज राम मंदिर में दर्शन किए
Dhar, Dhar | Nov 21, 2025 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश मांडू पहुंचे। वे जहाज महल के साथ ही श्री चतुर्भुज राम मंदिर पहुंचे। मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज ने उन्हें भगवान राम का स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंदिर की परंपरा के अनुसार, आचार्य पंडित पुजारियों ने उनका स्वस्ति तिलक कर शॉल और श्रीफल प्रदान किया।