मुज़फ्फरनगर: सिंगल मदर प्रतिभा कश्यप बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, महिलाओं को दिखाया रोजगार का रास्ता, घरेलू हिंसा से संघर्ष कर प्रतिभा
मुज़फ्फरनगर के सैदपुरा गांव की प्रतिभा कश्यप सिंगल मदर होते हुए भी आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हैं। घरेलू हिंसा के बाद उन्होंने हार नहीं मानी और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर डिटर्जेंट, साबुन व हर्बल उत्पाद बनाने की यूनिट शुरू की। आज उनके साथ 10 महिलाएं जुड़ी हैं। प्रतिभा खुद भी मास्टर ट्रेनर बनकर महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।