चंदला: भोले बाबा मंदिर के पास ओवरलोड बालू ट्रैक्टर बना मौत का खतरा, बड़ा हादसा टला
छतरपुर के चंदला थाना क्षेत्र में भोले बाबा मंदिर के पास शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे अवैध बालू से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का कारण बनते-बनते बची। बिना नंबर के चल रहे ट्रैक्टर से दुर्घटना की स्थिति बनी, लेकिन राहगीर बाल-बाल बच गए। क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन को लेकर खतरा लगातार बढ़ रहा है।