दिल्ली कैंटोनमेंट: मायापुरी थाना में पुलिसकर्मी को धक्का दे थाना की दीवार से कूदा, हॉस्पिटल में युवक की दो दिन बाद हुई मौत
28 नवंबर को मायापुरी थाना के पुलिस वालों से भागने के प्रयास में थाना के ग्राउंड फ्लोर की दीवार से छलांग लगाने वाले युवक की 30 नवंबर सुबह 11 बजे मौत हो गई है। उसे घायल हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। जिसकी पहचान 26 साल के अंशुमन के रूप में हुई है। अंशुमान पर तीन लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज था।