पत्थलगांव: जशपुर के जामुन की मिठास ने किसानों की आमदनी बढ़ाई, दूसरे राज्यों तक पहुंच रही खेप
जशपुर जिले में इस वर्ष जामुन की बंपर पैदावार ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। खासकर जिले के बूढ़ाडाँड़ क्षेत्र के सैकड़ों किसान जामुन बेचकर अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। कभी पेड़ों पर यूं ही गिरकर बर्बाद होने वाला जामुन अब किसानों के लिए कमाई का मजबूत जरिया बन गया है।जशपुर जिले के पत्थलगांव, बगीचा, फरसाबहार से करीब 50 से अधिक पिकअप जामुन उत्तर प्रद