गाजियाबाद में थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने ऑटो में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने हाल ही में एक महिला को लिफ्ट देकर सुनसान वाले इलाके में ले जाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इनके कब्जे से सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं।