खगड़िया: शुंभा पंचायत के नगर टोली में शादी के दौरान छत से गिरकर एक अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम
जिले के अलौली प्रखंड के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शुंभा पंचायत के नगर टोली में छत से गिरकर सोमवार सुबह 9:00 बजे को एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक दर्शन शर्मा के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि दर्शन शर्मा की बड़ी पुत्री की घर में शादी थी। सोमवार की सुबह छत के रेलिंग पर बैठे थे। अचानक छत से लुढ़ककर नीचे गिर गए। गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन- फानन