देवघर: देवघर में बढ़ रहे डेंगू के खतरे से लड़ने के लिए तैयार है सदर हॉस्पिटल, डॉ. प्रभात रंजन ने दी जानकारी।
देवघर में इन दिनों डेंगू का प्रकोप बढ़ता हुआ दिख रहा है, देवघर सदर अस्पताल में हर दिन औसत 8 से 10 डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं हालांकि डेंगू के लिए देवघर सदर अस्पताल पूरी तरह से तैयार है, देवघर अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉक्टर प्रभात रंजन ने बताया कि हर दिन सदर अस्पताल में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन प्लेटलेट जांच के साथ-साथ अन्य दवाइयां भी उपलब्ध है।