नारायणपुर के जेपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. इमरान खान के कथित विवादित बयान मामले में विश्वविद्यालय की तीन सदस्यीय जांच टीम शनिवार को कॉलेज पहुंची। कुलपति द्वारा 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगे जाने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर जांच शुरू की गई। मामला एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ हुई बहस और वायरल वीडियो से जुड़ा है।