सिरोही: कांडला हाईवे पर पलटा ट्रक, शहर के बीचोंबीच स्वामीनारायण मंदिर के सामने था, ट्रक में प्लाईवुड की पट्टियां थीं
Sirohi, Sirohi | Oct 20, 2024 सिरोही से होकर गुजर रहे कांडला हाईवे पर आज रविवार शाम को एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया । शहर के बीचोंबीच स्वामीनारायण मंदिर के सामने यह ट्रक पलटा है। ट्रक में प्लाईवुड की पट्टियां थी, जो कि सड़क पर बिखरी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया।