गुरारू: विश्व योग दिवस पर गुरारू रेलवे परिसर में हुआ योगाभ्यास
Guraru, Gaya | Jun 21, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह गुरारू रेलवे परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टेशन मास्टर समेत रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही गुरारू बाजार के कई दुकानदार भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए।