फरीदाबाद: फरीदाबाद सेक्टर 37 बायपास रोड पर दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी
एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि मृतक दीपक लगातार आरोपी ओम के घर जाकर नशे के लिए पैसे मांगता था। शनिवार को भी बाइपास रोड पर खड़ी एक खराब बस में सभी शराब आदि का सेवन कर रहे थे। इसी दौरान ओम ने दीपक पर चाकू से कई वार किए और फरार हो गया।मृतक के भाई आकाश की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपी ओम को काबू