मिर्ज़ापुर: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में थाना पडरी पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
थाना पडरी जनपद मिर्जापुर पर एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की नाबालिक नतीनी के साथ छेड़कानी व दुष्कर्म के संबंध में लिखित तहरीर दी गई जिसमें मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। शनिवार की शाम 4:00 बजे थानाअध्यक्ष पडरी प्रदीप कुमार सिंह पुलिस टीम द्वारा पचपुलवा रेलवे अंडर पुल के पास से अभियुक्त रमेश पाल निवासी भोजपुर पहाड़ी को जेल भेजा।