खरगोन में नगर से शुरू हुई पारंपरिक 'चादर शरीफ' यात्रा कव्वालियों की धुन के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई भंडारी जीनिंग स्थित दरगाह पहुंची। वहां मजार पर चादर पेश कर देश की खुशहाली और अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। इस उर्स में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की एक खूबसूरत मिसाल है।