मोहनिया: ईएसआई के साथ मारपीट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को किया गिरफ्तार और भेजा न्यायिक हिरासत
Mohania, Kaimur | Feb 13, 2026 समेकित चेकपोस्ट के पास ड्यूटी कर रहे ईएसआई से मारपीट करने के मामले में मोहनिया पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर थाना क्षेत्र के पिंटू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे शुक्रवार की संध्या 5:30PM बजे मेडिकल के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया,इसकी जानकारी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने दी।