रेलवे स्टेशन मोड़ स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आएगी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। मंदिर परिसर में भक्तों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। आयोजन तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल जांगिड़ सिरप के नेतृत्व में आयोजित किया गया।