बरेली: विलय धाम के पास फायरिंग करने वाले अभियुक्तों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ एसपी सिटी राहुल भाटी ने दी जानकारी
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के विलय धाम के पास बजरंग ढाबे के पास फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान दोनों अभियुक्तों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों व्यक्तियों के पैर में गोली लगी है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।