बरेली: आंवला थाना क्षेत्र के अलीगंज रोड पर दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत दो लोग हुए घायल
आंवला थाना के अलीगंज रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकें आपस में टकरा गई। जिससे एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दि है।