बांसवाड़ा: जयपुर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी: भजनों की अमृत वर्षा से सराबोर हुआ
शहर के जयपुर रोड स्थित श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, रोमिल तुषार श्रीमाल ने बांधा समां निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर शहर के खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित विशाल भजन संध्या में गुरुवार शुक्रवार मध्य रात्रि 12 बजे तक भक्त भजनों की स्वर लहरियों पर झूमते रहे।