रामनगर: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रामनगर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, सावन माह में खुले में मांस की बिक्री पर रोक की मांग की
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में रामनगर एसडीएम आकांक्षा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने श्रावण मास के दौरान सड़क के किनारे खुलेआम मांस और मांसाहार की बिक्री पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। जिला सहसंयोजक विनय वर्मा ने बताया श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा मंदिरों के मार्ग की साफ सफाई सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।