पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट के दौरान एक युवक घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बैजू कुमार के रूप में की जा रही है। मारपीट का मामला गुरुवार की रात्रि 9:25 के करीब की है। घायल को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।