बेरमो: मासूम ऋषु की मौत से करगली में आक्रोश, फुसरो के पास टायर जलाकर सड़क जाम
Bermo, Bokaro | May 9, 2026 बेरमो कोयलांचल क्षेत्र अंतर्गत फुसरो पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित मुख्य सड़क जाम किया गया। मामला करगली बाजार में पांच वर्षीय मासूम ऋषु कुमार की दर्दनाक मौत के बाद हुई। शनिवार को समय लगभग साढ़े 6 बजे बताया गया कि जैसे ही मासूम का शव करगली पहुंचा, वैसे ही आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुराना बीडीओ ऑफिस के पास टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया।