तिलक नगर थाना की तिलक विहार पुलिस चौकी की टीम ने इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सोनू सिंह उर्फ कीटाणु के रूप में हुई है। यह गुरु नानक नगर, तिलक नगर का रहने वाला है। यह बदमाश पहले से 5 आपराधिक वारदातों में शामिल भी रह चुका है। इसके पास से चोरी की 2 स्कूटी को बरामद किया है।