राजौरी गार्डन: हरि नगर में सीवर समस्या से त्रस्त लोग खुद बना रहे सड़क, निवासियों की अनूठी पहल #jansamasya
यह तस्वीर बी ब्लॉक की है, जहां आप देख सकते हैं कि लोग आपसी सहयोग से पैसा इकट्ठा कर सड़क की मरम्मत कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि उन्होंने एमसीडी, दिल्ली सरकार और स्थानीय विधायक तक से इस समस्या की शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। सीवर का गंदा पानी सड़कों पर और घरों के सामने जमा हो जाता है, जिससे बदबू और गंदगी का आलम है।