पंचायत की सबसे बड़ी शक्ति – ग्राम सभा 🙏
दिनांक 01 अगस्त 2026 को विकास खंड आनी की ग्राम पंचायत बखनाओ में ग्राम सभा का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत के विकास कार्यों, योजनाओं एवं जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ग्राम सभा के माध्यम से आम जनता को अपनी बात रखने का अवसर मिलता है, जिससे लोकतंत्र की जड़ें और मजबूत होती हैं। सभी ग्रामवासियों की सहभागिता ही पंचायत को सशक्त बनाती है।
आइए, हम सभी मिलकर अपने गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। 🌱
#ग्रामसभा #पंचायत #आनी #बखनाओ #विकास #लोकतंत्र
Kullu, Kullu | Aug 2, 2026