कांग्रेस के बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण सिंह पट्टा रायसेन जिले में एक सड़क हादसे का शिकार होते-होते बचे। विधायक अपने वाहन से भोपाल से मण्डला वापस आ रहे थे, तभी रायसेन जिले के खोड़ी जमुनिया के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आज शनिवार की रात 9बजे मिली जानकारी के अनुसार, गलत दिशा से आ रही एक अन्य कार ने विधायक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।