कोल: अलीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर अभियुक्त तमकीन अहमद को किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Sep 21, 2025 अलीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर अभियुक्त तमकीन अहमद को गिरफ्तार किया है। तमकीन अहमद जकरिया मार्केट, थाना सिविल लाइन का निवासी है और उसके खिलाफ मु0अ0सं0 474/2025 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस ने तमकीन अहमद को पकड़ा है।