चेवाड़ा के वेलदारी में काली पूजा की तैयारी जोरों पर, मूर्तिकार मूर्ति को अंतिम रूप देने में जुटे गौरतलब है कि वेलदारी स्थित ऐतिहासिक काली पूजा समिति द्वारा इस वर्ष की पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। स्थानीय मूर्तिकार इन दिनों माँ काली की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मिट्टी से लेकर रंग-रोगन तक का कार्य अब अपने अंतिम चरण में है।