मुरैना नगर: ई-टोकन हाथ में,किसानों को खाद फिर भी नहीं,कृषिउपज मंडी में भटके किसान,एक खिड़की पर बढ़ी भीड़,अब सोमवार तक इंतजार।
मुरैना शहर की कृषि उपज मंडी के खाद वितरण केंद्र पर आज शनिवार को ई-टोकन होने के बावजूद कई किसान खाद के लिए भटकते रहे। कई किसानों को 31 जुलाई का टोकन होने पर भी उर्वरक नहीं मिला। अधिकारियों ने अब सोमवार को खाद वितरण की बात कही है। एक ही खिड़की होने से लंबी कतारें लगीं।अधिकारीयों ने बताया की भीड़ कम करने के लिए अब दो काउंटर शुरू करने की तैयारी की जा रही है।