कैंपियरगंज: गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया मजदूर, चार बच्चों के पिता की मौत
गोरखपुर के पीपीगंज-रावतगंज बाईपास पर शनिवार देर शाम सड़क हादसे में 28 वर्षीय सद्दाम की मौत हो गई। वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई और पैर टूट गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सद्दाम संतकबीरनगर का रहने वाला था।