बनमनखी: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की हुई दर्दनाक मौत
बनमनखी। सरसी थाना क्षेत्र के जीयंनगज वार्ड नंबर 9 स्थित पुल उत्तर टोला के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क किनारे रखे बोल्डर से जा टकराया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे में बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों एव