तराना: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन में पहुंचे तराना विधायक महेश परमार*
Tarana, Ujjain | Jun 8, 2026 सोमवार दोपहर 3 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर तराना विधायक महेश परमार भी मौजूद रहे। नामांकन के दौरान प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।