ग्राम चौमा के रहने वाले एक 17 वर्षीय बालक ने किसी कारणवश सोमवार रात 8 बजे जहर का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल आगर लेकर आए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे भर्ती किया है। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।